IND vs SA: बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, सामने आए ये वीडियो

IND vs SA Barbados Weather Latest Update: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडराया हुआ है।

IND vs SA Barbados Weather

IND vs SA Barbados Weather

विज्ञापन

IND vs SA Barbados Weather Latest Update: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ग्राउंड में खेला जाना है। ऐसे में यहां के मौसम ने दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा रखी है। बारबाडोस के मौसम पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

मौसम हुआ साफ 

ताजा जानकारी के अनुसार, मौसम थोड़ा साफ है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। हल्की धूप भी निकल रही है, लेकिन हवाएं भी तेज चल रही हैं। ब्रिजटाउन के आस-पास रुक-रुक कर बादल छा रहे हैं। अगले दो घंटे तक बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारबाडोस में ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में यहां ओस की भूमिका नहीं रहेगी, लेकिन आउटफील्ड गीला रहने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो 

क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने भी बारबाडोस का ताजा हाल बताने की कोशिश की है। कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें मौसम काफी साफ नजर आ रहा है। कार्तिक के अनुसार, मौसम साफ है और मैच समयानुसार शुरू होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें स्टेडियम के बाहर धूप नजर आ रही है। साथ ही फैंस भी जुटना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिजर्व डे का प्रावधान

आपको बता दें कि बारबाडोस में शुक्रवार को बारिश हुई थी। जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी। हालांकि मैच के दौरान 60 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है, लेकिन शनिवार को भी मैच पूरा कराने के लिए 190 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे। साथ ही इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। यानी आज मैच पॉसिबल नहीं हो पाता है तो रविवार को कराया जाएगा। रिजर्व डे के दिन भी 190 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है। ऐसे में इस मुकाबले के हर हाल में पूरा होने की उम्मीद है। फिर भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ