T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज है। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों टीमों के कप्तानों की टेंशन थोड़ी बढ़ी हुई है। रोहित शर्मा टीम कॉम्बिनेशन को लेकर प्रैशर में हो सकते हैं तो वहीं कप्तान बाबर आजम यूएसए से मिली हार के बाद दबाव में हैं। टीम इंडिया की हाई प्रैशर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इसे लेकर पूर्व दिग्गजों ने कुछ सुझाव दिए हैं। क्या पाकिस्तान के खिलाफ अब तक जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव को जगह मिलनी चाहिए या फिर अक्षर पटेल को बरकरार रखना चाहिए? इस पर टेंशन बढ़ी हुई है। पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने दोनों खिलाड़ियों में से अपनी पसंद बताई है।
बल्लेबाजी की जरूरत
वसीम जाफर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- शुरू में ऐसा सोचा था कि यशस्वी जायसवाल ओपन करेंगे, लेकिन शायद वो कॉम्बिनेशन नहीं बनता। कप्तान शायद चाहते हैं कि अक्षर पटेल भी खेलें क्योंकि उनकी बल्लेबाजी भी जरूरी होती है। आप चाहते हैं कि कुलदीप यादव भी खेलें, लेकिन जिस तरह की पिच है, मेरे हिसाब से आपको वहां पर अक्षर की बल्लेबाजी चाहिए होगी।
कुलदीप यादव का उतना असर नहीं
वसीम जाफर ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि आपको उस पिच पर फास्ट बॉलिंग ज्यादा देखने को मिलेगी। वहां शायद कुलदीप का उतना इफेक्ट नहीं होगा। मुझे लगता है कि जो डैमेज करेंगे, वो फास्ट बॉलर करेंगे। ये भी हो सकता है कि पिच शायद थोड़ा बेहतर हो जाए, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच इस हाई प्रोफाइल मुकाबले में काफी रन बनने की उम्मीद है। मुझे लगता है किि फास्ट बॉलर इस पिच पर ज्यादा विकेट लेंगे। इसलिए शायद यही टीम बेहतर है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल
कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि इसी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में न तो कुलदीप यादव और न ही युजवेंद्र चहल को जगह मिली थी। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड के गेंदबाजों को 16 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया था। अर्शदीप सिंह ने 2, हार्दिक पांड्या ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए थे। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 वनडे मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। देखना होगा कि रोहित शर्मा कुलदीप को जगह देते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है न्यूजीलैंड? समझें क्वालीफिकेशन का पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया से हुई भूल? जिस विस्फोटक को स्क्वाड में नहीं मिली जगह…उसने 26 गेंदों में शतक लगाया
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, जगह 1; खिलाड़ी 2
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अफगानिस्तान की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की टेंशन, इस दिन हो सकता है IND vs AFG
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
23 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
31 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines