IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट...भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पर कई मजेदार मीम वायरल हैं। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों को देखा जा सकता है।

India vs Pakistan T20 WC 2024

India vs Pakistan T20 WC 2024

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले का दुनियाभर के फैंस को इंतजार रहता है। हो भी क्यों न, विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक दोनों टीमों के इस मुकाबले में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट जो देखने को मिलता है। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है। भारत-पाकिस्तान के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस राइवलरी से पहले कई मजेदार मीम भी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

साइकिल से भागे बाबर 

एक ऐसा ही मीम काफी वायरल है। जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम साइकिल से भागते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे कप्तान रोहित शर्मा भागते हैं। फिर SUV से विराट कोहली की एंट्री होती है। कोहली के हाथ में कुल्हाड़ी भी देखी जा सकती है। इस एसयूवी में मोहम्मद सिराज भी ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आते हैं। बाबर के चेहरे पर चिंता की शिकन भी देखी जा सकती है। इस मजेदार मीम को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंदाज अपना-अपना…

वहीं एक और मीम भी काफी वायरल है। जिसमें अंदाज अपना-अपना फिल्म का सीन देखा जा सकता है। इसमें हारिस रऊफ बाबर आजम से कहते नजर आते हैं- आप बिलकुल भी फिक्र मत कीजिए। चूहों के खर्राटे भरने से भला शेर की नींद कभी टूटती है। जब हारिस ये कहते हैं तो यूएसए के खिलाफ वाले मैच का स्कोरकार्ड फ्लैश होता है। फिर जैसे ही रऊफ कहते हैं- हमारे नए प्लान के मुताबिक…बाबर आजम झल्लाकर उठते हैं और कहते हैं प्लान…अपना टाइम ही खराब चल रहा है। बातें तो शेर चीते की करते हैं और खुद की औकात चूहे जैसी भी नहीं है। इसी तरह के और भी कई मजेदार मीम काफी वायरल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजनीतिक तनाव के चलते नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज 

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते टीमें सिर्फ आईसीसी या बड़े टूर्नामेंट्स में ही हिस्सा लेती हैं। दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं होता। अंतिम बायलेट्रल सीरीज 2012-13 में हुई थी। जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। दो मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ और पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। टी- 20 में हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो हमेशा से भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 12 में से 9 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। पिछले टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी मात दी थी। जिसमें विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ