IND vs PAK: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, क्या रोहित लेंगे बड़ा फैसला?

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ Team India के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों ने चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ ये बुरी तरह फ्लॉप रहे।

Team India T20 World Cup 2024

Team India T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने फ्लॉप शो दिखाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी फेल रही। इसके बाद उम्मीद थी कि मिडल ऑर्डर के स्टार खिलाड़ी बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब होंगे, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। आइए जानते हैं कि ये 3 खिलाड़ी कौन हैं और इनका प्रदर्शन कैसा है…

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने किया निराश

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का है। सूर्या इस मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 8 गेंदों में महज 7 रन बनाए। सूर्या को 12वें ओवर में हारिस रऊफ ने मोहम्मद आमिर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। सूर्या की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। वह आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वे वार्मअप मैच में 31 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं शिवम दुबे

दूसरे खिलाड़ी हैं शिवम दुबे। उन्होंने इस मैच में 9 गेंदें खेलीं और महज 3 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें दो गेंदें मिलीं, जिसमें वह एक भी रन नहीं बना सके। शिवम दुबे वार्मअप मैच में भी फेल रहे थे। वह महज 14 रन बना सके। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए। दुबे को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से ही उनका बल्ला शांत रहा है। दुबे ने रिजवान का एक कैच भी छोड़ दिया। रोहित दुबे पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने बढ़ाई टेंशन 

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। जडेजा 15वें ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर इमाद वसीम के हाथों कैच आउट हुए। जडेजा भी विश्व कप स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से ही फेल चल रहे हैं। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में एक भी विकेट नहीं लिया। बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप में भी वह विकेटलेस रहे थे। तीनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। जल्द ही टीम मैनेजमेंट और कप्तान इन पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ