IND vs PAK: 12 साल में पहली बार...विराट कोहली के साथ हुआ ऐसा, रोहित का प्लान फेल!

Virat Kohli IND vs PAK: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में फ्लॉप रहे। कोहली महज 3 गेंद ही खेल सके, जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए।

Virat Kohli IND vs PAK T20 World Cup 2024

Virat Kohli

Virat Kohli IND vs PAK: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से टी-20 विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने महामुकाबले में निराश किया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन रविवार को उन्होंने झटका दिया। वह दूसरे ओवर में 3 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

 दूसरे ही ओवर में हो गए आउट

विराट को दूसरे ओवर में नसीम शाह ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद पर आउट किया। इस बॉल पर विराट ने कवर पॉइंट के ऊपर से चौका ठोकना चाहा, लेकिन वे बीट हुए और उस्मान खान के हाथों कैच आउट हो गए। विराट के विकेट के बाद भारतीय फैंस में मायूसी छा गई। विराट के आउट होने के बाद अब सवाल सवाल उठने लगे हैं कि क्या विराट कोहली को ओपनिंग में भेजने का निर्णय गलत साबित हुआ?

विज्ञापन

फेल रहा रोहित का एक्सपेरिमेंट

दरअसल, विराट ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 12 साल में हमेशा अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2012 से 2024 तक टी-20 इंटरनेशनल के 11 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ 70.28 के औसत से 492 रन जड़े हैं। खास बात यह है कि ये सभी रन उन्होंने तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। पहली बार उन्होंने दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी की। जहां वे एग्रेसिव सोच के साथ नजर आए और मात खा गए। रोहित शर्मा का ये एक्सपेरिमेंट फेल रहा।

विज्ञापन

यशस्वी के साथ होनी चाहिए ओपनिंग

विराट के आउट होने के बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर भी इस बात को लेकर चर्चा करते नजर आए। जतिन सप्रू ने कहा- तीसरे स्थान पर उतरकर उन्होंने जितने भी मैच खेले हैं, उन्होंने हमेशा एंकर की भूमिका निभाकर टेंपो सेट करने का प्रयास किया है। उनका स्ट्राइक रेट 138 का है। इसलिए हमारा मानना है कि रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल को उतारकर लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ