श्रेयस अय्यर की कप्तानी के पीछे रिकी पोंटिंग का हाथ? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी मिलने के बाद रिकी पोंटिंग ने उनका समर्थन किया है. पोंटिंग ने भी श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की वकालत की थी. उन्होंने अपने बयान में ऐसा कहा है.

Cricket News - 2026-06-06T222957.605

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. 6 जून को सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई और अय्यर को भारतीय टी-20 कप्तान घोषित कर दिया गया. अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है. श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग पंजाब का एक साथ हिस्सा हैं. दोनों की जोड़ी ने पंजाब किंग्स को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की है. अब अय्यर को भारतीय कप्तानी मिलने के बाद पोंटिंग ने भी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

पोंटिंग ने तोड़ी चुप्पी

पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने का समर्थन किया. उन्होंने कहा “पिछले तीन-चार सालों में उन्होंने जो कुछ किया है, यह वाकई उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है. जरा तीन साल पहले के आईपीएल क्रिकेट पर नजर डालें तो, उन्होंने केकेआर को खिताब दिलाया था. पिछले साल उन्होंने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया और इस साल भी उन्होंने शानदार कप्तानी की, हालांकि हम क्वालीफायर तक नहीं पहुंच पाए. लेकिन उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है पिछले तीन-चार सालों में उनका व्यवहार और खुद को संभालना.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “मैंने ही इस भूमिका के लिए उनका समर्थन किया है और भारतीय चयनकर्ताओं से कहा है कि अगर वे उन्हें मौका देते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे निराश होंगे. जैसा कि मैंने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है. यह उनके द्वारा लंबे समय से किए गए अथक परिश्रम की शानदार पहचान है, और मुझे यकीन है कि वे भारत के कप्तान के रूप में बेहतरीन काम करेंगे,”.

विज्ञापन

अय्यर ने किया शानदार प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन भी बनाया. इसके बाद पंजाब किंग्स को उन्होंने आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय कराया था.अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का शानदार परिचय दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ