हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली कर सकते हैं धमाका, आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही

IND vs AFG: IND vs AFG:टी 20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश से होना है। बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद धमाकेदार रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली आज बड़ी पारी खेल सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs AFG: सुपर 8 में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मैच होना है। इस मैच में सभी की निगाह विराट कोहली पर टिकी हुई है। विराट कोहली अभी तक टी 20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक वर्ल्ड कप में सिर्फ 29 रन ही बनाए हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में विराट कोहली आज बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा धमाका कर सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

विराट कोहली का बल्ला भले ही अभी तक T20 वर्ल्ड कप में शांत रहा है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद दमदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी 20 मैच में 145 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो फिफ्टी बनाई हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 64 रहा है। उनका औसत बांग्लादेश के खिलाफ 145 का रहा है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा धमाका कर सकते हैं।

संघर्ष कर रहे हैं विराट कोहली

ग्रुप स्टेज में विराट कोहली एक बार भी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी विराट कोहली ने 24 गेंदों में 24 बनाए थे। जिसके बाद से उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने RCB के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए थे।

विज्ञापन

 

संजू को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वो लगातार मिडिल आर्डर में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया आज के मैच के लिए संजू सैमसन को मौका दे सकती है। संजू इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola