T20 World Cup 2024: USA के खिलाफ क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज

Eng vs USA: इंग्लैंड का मुकाबला आज USA से हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्डन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने ओवर में एक हैट्रिक भी ली।

Munawar Faruqui (65)

Eng vs USA: T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का मुकाबला USA से हो रहा है। T20 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को आज USA के खिलाफ जीत हर हाल में ही हासिल करनी होगी। इस अहम मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने USA के खिलाफ हैट्रिक हासिल की है।

विज्ञापन

USA के खिलाफ हासिल की हैट्रिक

विज्ञापन

USA के खिलाफ मैच में क्रिस जॉर्डन ने पारी के 19वें ओवर में की तीसरी गेंद पर उन्होंने अली खान को आउट किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार दो गेंदों पर नोसथुश केनिगे और सौरभ नेत्रवलकर को भी आउट किया। इसी के साथ उन्होंने टी 20 में अपनी पहली हैट्रिक को हासिल किया।

वो इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक मिली है। इसके अलावा वो इस वर्ल्ड कप में दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्हें हैट्रिक मिली है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस भी हैट्रिक ले चुके हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में दो बार हैट्रिक हासिल की है।

विज्ञापन
प्लेयर         टीम       विपक्षी टीम     वेन्यू   साल
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड  USA बारबाडोस 2024
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया  अफगानिस्तान  एंटीगा 2024
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया  बांग्लादेश एंटीगा 2024
जोशुआ लिटिल आयरलैंड न्यूजीलैंड एडिलेड 2022
कार्तिक मयप्पन यूएई श्रीलंका गीलॉन्ग 2022
कगिसो रबाडा साउथ अफ्रिका इंग्लैंड शारजाह  2021
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका साउथ अफ्रिका शारजाह  2021
कर्टिस कैमफर आयरलैंड  नीदरलैंड  अबू धाबी  2021
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश केप टाउन   2007

 

इसके अलावा कर्टिस कैमफर के बाद क्रिस जॉर्डन ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में चार विकेट हासिल किये हैं।

विज्ञापन

115 रन पर सिमट गई USA

पहले बल्लेबाजी करनी उतरी USA की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। जॉर्डन और आदिल रशीद की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम मात्रा 115 पर सिमट गई। इस मैच में इंग्लैंड के जॉर्डन ने चार और आदिल रशीद ने दो विकेट हासिल किए। USA के लिए सबसे ज्यादा नीतीश कुमार ने बनाए। उन्होंने 30 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ