T20 World Cup 2024 Bangladesh Cricketer Comeback Retirement Mushfiqur rahim Tamim Iqbal Statement

T20 World Cup 2024 से पहले संन्यास वापस लेगा दिग्गज खिलाड़ी? साथी कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Cricketer Coming Back From Retirement: क्रिकेट की दुनिया में पहले रिटायरमेंट लेना और फिर उससे अपना नाम वापस लेना कोई नई बात नहीं है। दिवंगत शेन वॉर्न जैसे दिग्गज क्रिकेटर ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद वापसी की थी। इसके अलावा हाल ही में मोईन अली ने भी पिछले साल एशेज से पहले टेस्ट रिटायरमेंट वापस लिया था। अब एक और खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा है।

Cricketer Coming Back From Retirement: क्रिकेट की दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हो और उसने रिटायरमेंट वापस लिया हो। हाल ही में 2023 में मोईन अली ने भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था लेकिन एशेज 2023 से पहले वह वापस लौट आए थे। इसके बाद फिर उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वहीं बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी तमीम इकबाल ने भी पिछले साल BCB से विवाद के चलते रिटायरमेंट ले लिया था। फिर प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने रिटायरमेंट वापस लिया था। अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद फॉर्च्यून बारिशल के कप्तान तमीम इकबाल ने एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटेंगे तमीम?

तमीम इकबाल ने अपनी वापसी से जुड़े सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा,’मैं एक बात साफतौर पर कहना चाहूंगा कि मेरे वापस आने के लिए कई चीजों के सही होने की जरूरत है। वरना इसका कोई मतलब नहीं है कि मैं आऊं और वापस से खेलूं।’ तमीम ने आगे चीफ सेलेक्टर से मुलाकात नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा,’मैं अपने करियर के उस मोड़ पर हूं जहां से दो साल और क्रिकेट खेल सकता हूं। तो मुझे इसके लिए अपनी कुछ बातें उन्हें (बोर्ड मेंबर्स) बतानी होंगी। अभी मेरी उनसे कोई बात नहीं हुआ तो मैं अभी इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता।’

विज्ञापन

तमीम इकबाल ने आगे कहा,’मेरी अभी तक नए चीफ सेलेक्टर के साथ बात नहीं हुई है। मैं जलाल भाई (जलाल यूनुस) के साथ संपर्क में हूं। मैं बातचीत के लिए उपलब्ध भी था लेकिन दुर्भाग्यवश अभी वो अवसर आ नहीं पाया है। कल मैं बाहर जा रहा हूं और आशा करता हूं कि जब वापस लौटूंगा तब हमारी बातचीत हो जाएगी।’ तमीम ने पिछले साल सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से वह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। वहीं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह खेल रहे हैं। फॉर्च्यून बारिश को चैंपियन बनाने में उनका योगदान रहा। पूरे सीजन में उन्होंने 492 रन बनाए और टॉप स्कोरर भी रहे।

विज्ञापन

क्या मुश्फिकुर रहीम वापस लेंगे रिटायरमेंट?

साल 2022 में मुश्फिकुर रहीम ने टी20 से रिटायरमेंट लिया था। मगर इस बीपीएल में वह चैंपियन साइड फॉर्च्यून बारिशल का हिस्सा थे। तमीम इकबाल को लगता है कि मुश्फिकुर रिटायरमेंट से वापसी कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में होना है। इसको लेकर तमीम बोले,’अगर वह (मुश्फिकुर) कमबैक का फैसला करते हैं …तो इसके पहले भी कई उदाहरण सामने आए हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट से क्रिकेट में वापसी की है। जिस तरह से यहां उन्होंने बल्लेबाजी की है, अगर वह रिटायरमेंट से वापस लौटते हैं तो इससे बांग्लादेश को फायदा मिलेगा और इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ