IPL 2024 Chennai Super Kings Camp Deepak Chahar Return MS Dhoni No Confirmation Yet

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू की तैयारी, कैंप में पहुंचा स्टार पेसर; एमएस धोनी को लेकर कंफर्म नहीं...

IPL 2024 Chennai Super Kings Camp: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में सीएसके का सामना आरसीबी से होगा। इस मैच से पहले एक खास कैंप का आयोजन चेन्नई में हो रहा है। इस कैंप में स्टार पेसर की वापसी हुई है। वहीं एमएस धोनी को लेकर अभी कंफर्म न्यूज नहीं मिली है।

IPL 2024 Chennai Super Kings Camp: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। अब जब इस मुकाबले को तीन हफ्ते से भी कम का समय बचा है तब चेन्नई में फ्रेंचाइजी ने एक खास कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में शुक्रवार को कुछ खिलाड़ी पहुंच गए हैं। वहीं पीटीआई इनपुट के मुताबिक एमएस धोनी कब पहुंचेंगे इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं है। शुक्रवार को ही धोनी को जामनगर में पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंचते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

कौन-कौन से खिलाड़ी पहुंचे?

शनिवार को सीएसके का यह कैंप जारी रहा और इसमें स्टार पेसर दीपक चाहर भी नजर आए। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी दी थी कि कैंप में भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच शुक्रवार को कैंप में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में कुछ और खिलाड़ी भी पहुंचेंगे। जो खिलाड़ी पहुंचे उनके नाम हैं, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हांगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल और दीपक चाहर।

विज्ञापन

दीपक चाहर पर होंगी नजरें

इस कैंप में दीपक चाहर के ऊपर सभी की नजरें होंगी। वह लगातार चोट से जूझते रहते हैं। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच से ही अचानक उन्हें अपने पिता की तबीयत के कारण घर लौटना पड़ा था। उसके बाद फिर वह चोटिल हो गए। पिछले महीने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था। आईपीएल में वह जोरदार वापसी करना चाहेंगे। उसके ही हिसाब से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में जगह मिलेगी या नहीं इस पर भी निर्भर करेगा।

विज्ञापन

एमएस धोनी को लेकर नहीं कंफर्म न्यूज

बात चेन्नई सुपर किंग्स की होती है तो हर फैन के ध्यान में एक ही खिलाड़ी आता है वो हैं एमएस धोनी। चेन्नई को अपनी कप्तानी में धोनी ने पिछले साल पांचवां खिताब जीताया था। फिर सीएसके मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी बन गई। अब इस बार भी धोनी की वापसी का फैंस को जोरों से इंतजार है। पीटीआई ने अपनी इस जानकारी में बताया कि एमएस धोनी कब इस कैंप से जुड़ेंगे अभी इसको लेकर कोई पुख्ता न्यूज नहीं मिली है। यानी अभी यह कंफर्म नहीं है कि माही कब कैंप में आएंगे। पर यह तय माना जा रहा है कि वह 22 मार्च को ओपनिंग मैच जरूर खेलेंगे।

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल

  • 22 मार्च- सीएसके बनाम आरसीबी, बैंगलोर
  • 26 मार्च- सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस, चेपॉक (चेन्नई)
  • 31 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सीएसके, विशाखापट्टनम
  • 5 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सीएसके, हैदराबाद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ