हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

17 साल के गेंदबाज ने T20 ब्लास्ट में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, जोस बटलर की टीम को चटाई धूल

टी20 ब्लास्ट 2025 में नॉर्टिंघमशायर और लंकाशायर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में 17 साल के फरहान अहमद ने हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। नॉर्टिंघमशायर की तरफ से टी20 ब्लास्ट 2025 में हैट्रिक लेने वाले फरहान पहले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Nottinghamshire vs Lancashire

T20 Blast 2025: इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 ब्लास्ट 2025 लीग में बीते दिन लंकाशायर और नॉर्टिंघमशायर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में नॉर्टिंघमशायर के लिए 17 साल के युवा गेंदबाज का जलवा देखने को मिला। जिसने मैच में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। जिसके चलते इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर की टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ये 17 साल खिलाड़ी इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद का भाई है, जो टी20 ब्लास्ट में धमाल मचा रहा है।

फरहान अहमद ने ली पहली हैट्रिक

इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद के भाई फरहान अहमद इन दिनों टी20 ब्लास्ट में धमाल मचा रहे हैं। नॉर्टिंघमशायर के लिए टी20 ब्लास्ट में हेट्रिक लेने वाले फरहान पहले गेंदबाज बन गए हैं। फरहान अहमद की उम्र फिलहाल 17 साल है। 16 साल की उम्र में फरहान ने टी20 ब्लास्ट में अपना डेब्यू किया था और इस मैच में उन्होंने 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था।

वहीं नॉर्टिंघमशायर की तरफ से इस मैच में लंकाशायर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए फरहान अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। इस मैच में उन्होंने लंकाशायर के जेनिंग्स, क्रिस ग्रीन, ल्यूक वुड, थॉमस और मिचेल स्टेंनली को अपना शिकार बनाया था। आखिरी ओवर में फरहान ने हैट्रिक अपने नाम की थी।

विज्ञापन

नॉर्टिंघमशायर ने 4 विकेट से जीता मैच

इस मैच में लंकाशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे। इस मैच में लंकाशायर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू हर्स्ट ने 36 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा क्रिस ग्रीन ने 29 रन बनाए थे। इसके बाद नॉर्टिंघमशायर ने इस मैच को 15.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया। नॉर्टिंघमशायर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टॉम मूरिस ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं लंकाशायर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ल्यूक वुड और मिचेल स्टेंनली ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से ऋषभ पंत को रखे बाहर, पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola