Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था। हालांकि अब सूर्यकुमार यादव लंबे ब्रेक के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नजर आएंगे। इसके अलावा वह घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी भी खेलेंगे।
सूर्यकुमार यादव की मैदान पर वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव अब सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। वह 3 दिसंबर को मुंबई के लिए उतरेंगे। जहां मुंबई का सामना आंध्र के खिलाफ होगा।
माना जा रहा है कि सूर्या एक खिलाड़ी के रूप में ही मुंबई के लिए खेलेंगे। वह कप्तानी नहीं करेंगे। क्योंकि अब तक मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली है। उनकी अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सूर्या के शामिल होने के बाद भी अय्यर कप्तानी संभालेंगे। सूर्य किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।
अब तक मुंबई ने 3 मैच खेले हैं और 2 मुकाबले में बाजी मारी है। अंक तालिका में ग्रुप E में मुंबई चौथे स्थान पर हैं। मुंबई के पास अभी लीग स्टेज के 2 मुकाबले बचे हैं।
इस स्टार खिलाड़ियों का जलवा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस सीजन भारतीय टीम के कई स्टार हिस्सा ले रहे हैं। हार्दिक पांड्या बड़ौदा से खेल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा हैदराबाद से भाग ले रहे हैं। वहीं युजवेंद्र चहल हरियाणा की ओर से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान।
यह भी पढ़ें: पर्थ की हार नहीं पचा पा रहे कंगारू! कैनबरा में खुली पोल, बारिश में भीगने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
30 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
50 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 50 के पार
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines