हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: फिटनेस में पास या फेल? सूर्यकुमार यादव पर आया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल क्रिकेट अकादमी में वह इन दिनों रिहैब कर रहे हैं।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। कुछ महीने पहले ही भारतीय टी-20 कप्तान ने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। ऐसे में वह क्रिकेट के एक्शन से दूर थे। हालांकि अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूर्या इस टेस्ट में पास या फेल हुए हैं? आइए जानते हैं।

सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया?

एशिया कप 2025 के लिए सूर्या की फिटनेस पर संशय बरकरार था। क्योंकि बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका रिहैब चल रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल ये था कि, क्या सूर्या आने वाले मेगा इवेंट में भाग लेंगे या नहीं? लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल चुका है। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए और भारत की कप्तानी संभालने के लिए भी तैयार हैं।

10 सितंबर से भारत का मुकाबला

एशिया कप का पहला मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला होना है।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 शेड्यूल

📅 तारीख🏏 मैच🧾 समूह⏰ समय (IST)📍 स्थान
9 सितम्बरअफगानिस्तान 🆚 हांगकांगसमूह B7:30 शामअबू धाबी
10 सितम्बरभारत 🆚 यूएईसमूह A7:30 शामदुबई
11 सितम्बरबांग्लादेश 🆚 हांगकांगसमूह B7:30 शामअबू धाबी
12 सितम्बरपाकिस्तान 🆚 ओमानसमूह A7:30 शामदुबई
13 सितम्बरबांग्लादेश 🆚 श्रीलंकासमूह B7:30 शामअबू धाबी
14 सितम्बरभारत 🆚 पाकिस्तानसमूह A7:30 शामदुबई
15 सितम्बरयूएई 🆚 ओमानसमूह A7:30 शामअबू धाबी
15 सितम्बरश्रीलंका 🆚 हांगकांगसमूह B7:30 शामदुबई
16 सितम्बरबांग्लादेश 🆚 अफगानिस्तानसमूह B7:30 शामअबू धाबी
17 सितम्बरपाकिस्तान 🆚 यूएईसमूह A7:30 शामदुबई
18 सितम्बरश्रीलंका 🆚 अफगानिस्तानसमूह B7:30 शामअबू धाबी
19 सितम्बरभारत 🆚 ओमानसमूह A7:30 शामदुबई / अबू धाबी*

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola