Suryakumar Yadav Dance Video: आईपीएल 2026 का खुमार फैंस और खिलाड़ियों पर बढ़ चढ़कर बोल रहा है. अब तक लीग में 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत भी दर्ज कर चुकी है. इसी बीच मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक डांस काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर फिल्म के मशहूर कैरेक्टर रहमान डकैत के स्टाइल में डांस कर रहे हैं. सूर्या ने अपने डांस से महफिल लूटी है.
सूर्या बने रहमान डकैत
मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सूर्या एक इवेंट में मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने स्टेज पर रहमान डकैत वाला डांस भी किया, जो इन दिनों काफी चर्चा में है. सूर्यकुमार ने भरी महफिल में फिल्म धुरंधर का मशहूर डांस स्टेप करके फैंस को दीवाना बना दिया. उनके वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. सूर्या अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बॉलीवुड के कई आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट भी करते हुए नजर आते हैं. धुरंधर फिल्म को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का पार्ट 2 भी रिलीज हो गया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है.
केकेआर के खिलाफ कैसा था सूर्या का प्रदर्शन?
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया. इसके बाद सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 1 मैच खेला. हालांकि वह लंबी पारी नहीं खेल सके थे. उन्होंने केकेआर के खिलाफ 8 गेंदों में 16 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस अब अपना आगामी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में मुंबई इंडियंस को सूर्या से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने की संजू सैमसन की जमकर तारीफ, T20 WC 2026 के हीरो को बताया ‘सच्चा खिलाड़ी’
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
47 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
57 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines