CSK Hall of Fame: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक सीएसके ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को अपने फैंस के लिए ‘रोर 2026’ इवेंट का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में सीएसके ने कई पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान दिया. सीएसके ने सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल किया. दोनों खिलाड़ी सीएसके के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं. सुरेश रैना तो 13 साल तक सीएसके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
सुरेश रैना 13 साल खेले
सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 13 साल खेला. इसके अलावा वह 4 बार चैंपियन सीएसके का हिस्सा भी रहे, जब टीम ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता. सीएसके के लिए रैना ने 5529 रन बनाए. साल 2008 से लेकर साल 2021 तक रैना सीएसके का हिस्सा थे. उन्होंने कई मौके पर टीम की कमान भी संभाली. रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या सैम करन की इंजरी देगी RR को IPL 2026 में टेंशन? जानिए पिछले इंग्लिश ऑलराउंडर साल हिट थे या फ्लॉप
वहीं, मैथ्यू हेडन सीएसके के लिए 3 साल तक खेले. वह साल 2008 से लेकर साल 2010 तक येलो आर्मी में रहे. साल 2009 में हेडन ने सीएसके के लिए 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था. वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सीएसके के पहले खिलाड़ी बने थे. इसके अलावा हेडन साल 2010 में खिताब जीतने वाली सीएसके का भी हिस्सा थे. हेडन ने सीएसके के लिए 1107 रन बनाए हैं. अब फ्रेंचाइजी ने दिग्गज को बड़ा सम्मान दिया है.
30 मार्च से आगाज
सीएसके 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. सीएसके का सामना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी में होगा. इसके बाद येलो आर्मी अपना दूसरा मुकाबला 3 अप्रैल को चेपॉक के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ भिड़ेगी. इस बार ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी संभालने वाले हैं. इस बार सीएसके की ओर से कई नए खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए.










