क्या सैम करन की इंजरी देगी RR को IPL 2026 में टेंशन? जानिए पिछले इंग्लिश ऑलराउंडर साल हिट थे या फ्लॉप

Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने काफी उम्मीदों के साथ आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को चेन्नई सुपरकिंग्स से ट्रेड किया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से ठीक पहले सैम का चोटिल होना टीम में क्या फर्क लाएगा.

Sam Curran RR

Sam Curran RR

Kris Srikkanth On Sam Curran Injury: आईपीएल 2026 से पहले कई टीमें चोट का दंश झेल रही हैं, ‘पिंक एंड ब्लू आर्मी’ भी इससे अछूती नहीं है. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें एडिशन से बाहर करने वाली चोट को राजस्थान रॉयल्स के लिए चिंता का विषय मानने से इनकार कर दिया. 27 साल के करन को ग्रोइन में इंजरी का शक है, जिसकी वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

CSK से RR में आए करन

सैम करन आईपीएल के ऑफ-सीजन ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में आए थे. इस ट्रेड में संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे. इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संघर्ष किया; उन्होंने बल्ले से 24 से कम की औसत से रन बनाए और गेंद से 8 मैचों में तकरीबन 9.50 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए.

विज्ञापन

‘फर्क नहीं पड़ेगा’

आने वाले आईपीएल 2026 सीजन में करन की गैरमौजूदगी के बारे में बात करते हुए, श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो चोटिल हो गए. लेकिन अगर वो खेलते, तो विरोधी टीमें उनकी गेंदबाजी को काफी एप्रीशिएट करती. टी20 वर्ल्ड कप में हर किसी ने उनकी जमकर धुनाई की थी. इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

विज्ञापन

पिछले साल फ्लॉप शो

सैम करन ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए सिर्फ 5 मैच खेले और बल्ले और गेंद दोनों से स्ट्रगल किया. उन्होंने बल्ले से 23 से कम की औसत से रन बनाए और गेंद से 133 की बेहद खराब स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंग्लिश ऑलराउंडर की जगह श्रीलंका के टी20 इंटरनेशनल कप्तान दासुन शनाका लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ