Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘2 साल का बैन काफी नहीं…’, BCCI पर भड़के सुनील गावस्कर, विदेशी खिलाड़ियों को भी लगाई फटकार

Sunil Gavaskar on BCCI Rules: सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से खास अपील की है. उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों के लिए नियम सख्त बनाने की बात कही है, जो जानबूझकर आईपीएल से अपना नाम वापस लेते हैं. गावस्कर का बयान चर्चा में है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 29, 2026 14:41

Sunil Gavaskar on BCCI Rules: आईपीएल 2026 में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. यही वजह है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए कुछ नए नियम भी बनाए हैं, जैसे अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल से पहले अपना नाम वापस ले लेता है तो उसे 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया जाएगा. हालांकि सुनील गावस्कर को ये सजा काफी नहीं लगती है. उन्होंने बीसीसीआई को सुझाव दिया है और इस नियम को और सख्त करने की मांग की है.

सुनील गावस्कर ने दी सलाह

आईपीएल 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट को अपने दल का हिस्सा बनाया था. हालांकि डकेट ने सीजन से पहले अपना नाम वापस ले लिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में हलचल मच गई. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए ऐसा फैसला किया. अब सुनील गावस्कर ने नियम को सख्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा “क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में बीसीसीआई को सोचना चाहिए, क्योंकि दो साल का प्रतिबंध स्पष्ट रूप से कारगर नहीं है. आपको कुछ ऐसा देखना होगा जिसका असर हो. जब तक इसका खिलाड़ी पर और आईपीएल में उसकी वापसी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता, तब तक यह नियम काम नहीं करेगा.”

---विज्ञापन---

डकेट ने किया था बचाव

इससे पहले डकेट ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अच्छी खासी रकम ठुकराना… यह दिखाने की दिशा में एक सही कदम है कि इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए कितना मायने रखता है.

गावस्कर ने अपने बयान से साफ कर दिया कि वह बीसीसीआई के 2 साल बैन वाले नियम से खुश नहीं हैं. उन्होंने बीसीसीआई को नियम सख्त करने की सलाह दी है. डकेट से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी मौके पर अपनी फ्रेंचाइजियों को नाम वापस लेकर धोका दे चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 02:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.