Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 34 साल के खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sri Lanka T20 Squad Announcement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंकाई धरती पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है. 34 साल के खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Jan 28, 2026 21:17
श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंका क्रिकेट टीम

Sri Lanka T20 Squad Announcement: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. कुल 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है. इससे पहले श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. लेकिन टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम टी-20 सीरीज में इंग्लिश टीम से भिड़ने के लिए तैयार है.

दासुन शनाका को मिली जिम्मेदारी

दासुन शनाका इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा टीम में पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा को मौका मिला है, जबकि तेज गेंदबाजी युनिट का हिस्सा मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा हैं.

---विज्ञापन---

3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाना है. वहीं 3 फरवरी को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. सभी मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे. दोनों देश इस सीरीज के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी करेंगे. वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका और भारत मिलकर कर रहे हैं.

श्रीलंका विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, वहीं, इंग्लैंड विश्व कप में अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

---विज्ञापन---

सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखदिनस्थान
पहला टी-20 मैच30 जनवरीशुक्रवारपल्लेकेले
दूसरा टी-20 मैच1 फरवरीरविवारपल्लेकेले
तीसरा टी-20 मैच3 फरवरीमंगलवारपल्लेकेले

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, इरफान पठान ने कर डाली है बड़ी भविष्यवाणी

श्रीलंका का स्क्वाड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, जनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर! 

खबर अपडेट की जा रही है…

First published on: Jan 28, 2026 08:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.