News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। जबकि दूसरा मैच 25 जून से खेला गया था। श्रीलंका ने चौथे दिन ही शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट लिए, जबकि बांग्लादेश की ओर से भी तैजुल इस्लाम ने पंजा खोला। वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने भी शानदार शतकीय पारी खेली थी। लंका के खिलाड़ियों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और यही वजह रही कि टीम ने एक पारी और 78 रनों से जीत हासिल की।
पहली पारी में बांग्लादेश ने 79.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने 93 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने बांग्ला टाइगर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं अनुभवी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने 75 गेंदों में 35 रन बनाए। लिटन दास ने भी खासा कमाल नहीं किया। उन्होंने 56 गेंदों में 34 रन बनाए। वहीं मेहदी हसन मिराज ने भी 31 रनों की पारी खेली।
श्रीलंका ने पहली ही पारी में विशाल स्कोर बना दिया। पथुम निसांका ने 254 गेंदों में 158 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 19 चौके अपने नाम किए। इसके अलावा दिनेश चंडीमल ने भी 153 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए। उन्हें नईम हसन ने चलता किया। लोअर मिडिल ऑर्डर में कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली। वह भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके। श्रीलंका ने 116.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 458 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के बल्लेबाज कमाल नहीं कर सके। महज 44.2 ओवर में ही बांग्लादेश 10 विकेट के नुकसान पर 133 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मुश्फिकुर रहीम ने बनए। उन्होंने 26 रनों की पारी खेली और अंत में श्रीलंका ने जीत हासिल कर ली।
श्रीलंका की ओर से पहली पारी में असिथ फर्नांडो और सोनल दिनुशा ने 3-3 विकेट लिए। वहीं बांग्लादेश की ओर से एबोदत हुसैन ने पंजा खोला। उन्होंने 42.5 ओवर में 5 बल्लेबाज को निशाना बनाया। वहीं श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने पांच विकेट हॉल लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।