टी-20 विश्व कप 2026 के लिए इस देश ने किया टीम का ऐलान, नए कप्तान की हुई एंट्री

T20 World Cup 2026 squad: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें तैयारी कर रही हैं. कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हैं. टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है. सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है.

सूर्यकुमार यादव और दासुन शनाका एक फ्रेम में

सूर्यकुमार यादव और दासुन शनाका एक फ्रेम में

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 squad: टी-20 विश्व कप 2026 भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्रारंभिक दल का ऐलान कर दिया है. टीम में नए कप्तान की एंट्री हुई है. इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप का खिताब साल 2014 में जीता था.

नए कप्तान की हुई एंट्री

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए दासुन शनाका को चरित असालंका की जगह कप्तानी सौंपी गई है. असालंका को कप्तानी से हटाने का फैसला बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया है. वह लगातार अपने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे.

विज्ञापन

सभी 4 ग्रुप में 20 टीमों को इस तरह बांटा गया है

ग्रुप ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान

ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल

विज्ञापन

ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

पाकिस्तान के खिलाफ होगी सीरीज

टी-20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान टीम श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 7 जनवरी को पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 9 जनवरी को खेला जाना है. इसके अलावा 11 जनवरी को तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है. इसके बाद श्रीलंका टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए उतरेगी.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम

दासुन शनाका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत और ट्रैवीन मैथ्यू.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ