हैदराबाद ने पावर प्ले अपने नाम कर लिया है. हालांकि 5.5 ओवर में हैदराबाद को पहला झटका भी लगा है. क्रीज पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है. सीएसके जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतर चुकी है, जबकी हैदराबाद की भी निगाहें तीसरी जीत पर हैं. दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक 5-5 मैच खेले हैं. सीएसके ने दो जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं. दोनों टीमों को 3-3 हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है.
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026: Where to Watch Live Streaming
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. फैंस कई भषाओं में कमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं.
SRH vs Chennai Super Kings IPL 2026: Weather and Pitch Report
हैदराबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है. 18 अप्रैल को भी गर्मी है. एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दौरान तापमान 27 डिग्री है, जबकि आर्द्रता का स्तर लगभग 47 प्रतिशत है. बारिश होने की संभावना 1 प्रतिशत है. ऐसे में मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है.
पिच की बात करें तो हैदराबाद की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस सीजन राजवी गांधी स्टेडियम में दो मैच खेले गए हैं. हैदराबाद को 1 जीत और 1 हार मिली है. पिछले मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था.
Sunrisers Hyderabad vs CSK IPL 2026: Probable Playing 11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड , सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
SRH vs CSK IPL 2026: Head to Head
हैदराबाद और चेन्नई के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं. सीएसके ने 15 मैच जीते हैं, जबकि टीम को 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों में सीएसके काफी आगे है.
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. 5.1 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 67/0 है. सीएसके को पहले विकेट की तलाश है. लेकिन अभिषेक ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया है.
2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. हैदराबाद का स्कोर 14/0 है. अभिषेक 6 गेंदों में 11 और हेड 6 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. सीएसके को पहले विकेट की तलाश है.
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों से आज खासा उम्मीदें हैं.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड , सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पिच को देखकर ये फैसला किया है.
खलील अहमद चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सीएसके का तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया है. देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके खलील की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करती है. हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैच में 46.25 की औसत के साथ 185 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक भी जमाया था.
ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. अब तक वह 5 मैच में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. साथ ही वह हैदराबाद की कप्तानी भी कर रहे हैं. पैट कमिंस की जगह पर उन्हें कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया था.
अंक तालिका में सनराइजर्स हैजराबाद 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि सीएसके 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है. जीतने वाली टीम को अंक तालिका में तगड़ा फायदा होगा. ऐसे में दोनों टीमें मुकाबला अपने नाम करना चाहेंगी.










