Sourav Ganguly: सौरव गांगुली की बीवी डोना गांगुली इन दिनों चर्चा में हैं. डोना गांगुली के साथ सोशल मीडिया पर बदतमीजी हुई है. डोना गांगुली ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक और बदतमीजी के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. डोना ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में अपनी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अधिकारियों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
कोलकाता फिल्म महोत्सव के बाद मचा बवाल
पीटीआई के मुताबिक कोलकाता फिल्म महोत्सव में डोना गांगुली के नृत्य प्रदर्शन के दौरान अपमानजनक पोस्ट सामने आए. शिकायत में विशेष रूप से एक फेसबुक पेज की ओर इशारा किया गया है, जिसने डोना गांगुली को निशाना बनाया गया था. डोना की शिकायत के बाद अधिकारी ने कहा कि डोना ने इन कृत्यों को अपमानजनक बताया है और कहा है कि इन पोस्टों का उद्देश्य उनकी इज्जत को खराब करना था. इसके अलावा डोना गांगुली ने फेसबुक पेज से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ अपमानजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस के साथ साझा किए हैं.
डोना की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि हम अपराधियों की पहचान करने के लिए पोस्ट और संबंधित मोबाइल नंबर का पता लगा रहे हैं. सौरव हाल ही में वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में दिल्ली के ऑक्शन टेबल पर नजर आए थे. उन्होंने खिलाड़ियों पर बोली भी लगाई थी.
ये भी पढ़ें: स्मृति-पलाश मामले पर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच सामने आ जाएगा
ऐसा रहा है करियर
53 साल के सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच में 42.17 की औसत के साथ 7212 रन बनाए हैं. उन्होंने 16 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 311 वनडे मैच में उन्होंने 11363 रन भी बनाए हैं. क्रिकेट से संन्यास के बाद दादा कोचिंग और कमेंट्री करते हुए भी नजर आ चुके हैं. फिलहाल वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: धोनी के ‘कैलाशपति’ की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, 7 एकड़ में फैला है माही के सपनों का घर, जानिए फार्महाउस की खासियत
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
6 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
39 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines