स्मृति-पलाश मामले पर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच सामने आ जाएगा

Nandika Diwedi Breaks Silence: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टल चुकी है. इसके बाद से अफवाहें सामने आ रही थी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम सामने आ रहा था. अब नंदिका ने स्मृति-पलाश मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी और बताया कि सभी अफवाहें पूरी तरह गलत हैं.

Smriti Palash

नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी

Nandika Diwedi Breaks Silence: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच 23 नवंबर 2025 को शादी होने वाली थी. स्मृति के पिता श्रीनिवास की तबीयत बिगड़ने के बाद इसे टाल दिया गया. सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को धोखा दिया. इसमें उनकी कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी और गुलनाज का नाम सामने आ रहा है. अब नंदिका द्विवेदी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनका इससे कोई नाता नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए सफाई दी.

विज्ञापन

नंदिका द्विवेदी ने क्या कहा?

पलाश के स्मृति के साथ चीटिंग करने की अफवाहों में नंदिका द्विवेदी का नाम सामने आ रहा था. इसी कारण उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया था. अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मेरा नाम एक मामले में सामने आ रहा था, जो दूसरे लोगों के लिए एकदम पर्सनल है. मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मैंने किसी का रिलेशनशिप खराब करने में किरदार निभाया. ये सब पूरी तरह गलत है. जिस चीज में मेरा कोई किरदार नहीं है, उसमें नाम सामने आना बहुत तकलीफ देता है. बिना किसी सच के कहानियां बना ली जाती हैं. मीडिया आउटलेट रेडिट जैसी जगहों पर आने वाली जानकारी के साथ गलत आर्टिकल बना रहे हैं.’

विज्ञापन

आप नीचे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

विज्ञापन

‘सच सामने आ जाएगा’

नंदिका ने अगली इंस्टा स्टोरी में बताया कि सच जल्द ही सामने आ जाएगा और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कृपया समझिए कि मेरे लिए इससे बाहर आना आसान नहीं होगा. मेरे ऊपर और गलत आरोप नहीं लग सकते. मैं देख रही हूं कि वो लोग परेशान हैं, जिनकी मैं परवाह करती हूं. ऐसी खबर से उन्हें तकलीफ हुई है, जो सही नहीं है और मेरा मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है.’

नंदिका ने आगे लिखा, ‘मुझे धमकी मिल रही है, जो मेरे परिवार को साफ तौर पर नजर आ रहा है और इसी वजह से मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट किया था. मैं गुजारिश करती हूं कि इस तरह की अफवाहों को बंद कर दीजिए. मैंने मुंबई आकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी बलिदान दिया है. कृपया मेरा नाम अब इस चीज में मत शामिल कीजिए. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. अंत में सच सभी के सामने आ जाएगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ