Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार, इंग्लैंड पर करेगा जोरदार प्रहार, दादा ने भी भविष्यवाणी

Jasprit Bumrah IND vs ENG: सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो इंग्लैंड में टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 11, 2025 14:24
Sourav Ganguly

Jasprit Bumrah IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लिश सरजमीं पर पहुंची है। गिल के सामने बतौर कैप्टन इंग्लैंड से उन्हीं की सरजमीं पर पार पाना का मुश्किल चैलेंज होगा। रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर में भी अनुभव की कमी साफतौर पर नजर आ रही है। हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा जसप्रीत बुमराह के कंधों पर रहने वाला है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी यही मानना है कि बुमराह इंग्लिश सरजमीं पर भारतीय टीम के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे।

इंग्लैंड में कौन बनेगा ट्रंप कार्ड?

सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, ” जसप्रीत बुमराह आपके सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। मगर आपको समझना होगा कि आप उन्हें लगातार बॉलिंग नहीं करवा सकते हैं। शुभमन गिल को इस बात का ध्यान रखना होगा। बुमराह को आपको विकेट लेने के लिए इस्तेमाल करना होगा। एक दिन में उनसे 12 से ज्यादा ओवर आपको नहीं करवाने चाहिए। बाकी गेंदबाजों को आगे आने दीजिए। अगर आप बुमराह को संभालकर रखने में सफल रहते हैं और उनका यूज विकेट टेकर गेंदबाज के तौर पर करते हैं, तो आपके जीतने के अच्छे चांस होंगे।”

---विज्ञापन---

दादा ने आगे कहा, “इन कंडिशंस में इंग्लैंड ज्यादा बेहतर टीम है। हालांकि, अगर टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी करती है और वह बुमराह को ठीक तरह से इस्तेमाल करती है, तो टीम इंडिया के जीतने के अच्छे चांस रहेंगे। मैं एजबेस्टन और लॉर्ड्स टेस्ट मैच को देखने आऊंगा, क्योंकि मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम के इस सीरीज को जीतने के चांस हैं।”

बुमराह का रिकॉर्ड दमदार

बुमराह का रिकॉर्ड घर से बाहर खेलते हुए कमाल का रहा है। खासतौर पर जस्सी को इंग्लैंड की सरजमीं खूब रास आती है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बुमराह ने अभी तक इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान इंडियन फास्ट बॉलर ने 37 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा बुमराह दो बार कर चुके हैं। जस्सी का बॉलिंग एवरेज 26.27 का रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 02:24 PM

संबंधित खबरें