Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

कप्तान का वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इस टूर्नामेंट में होगा आखिरी मैच

Sophie Devine Retirement: न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे इस साल होने वाली आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 17, 2025 07:34
Sophie Devine
सोफी डिवाइन

Sophie Devine Retirement: न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे इस साल होने वाली आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। डिवाइन का मानना है कि भारत और श्रीलंका में विश्व कप का समापन इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का सही समय है।

संन्यास पर क्या बोली डिवाइन?

वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए सोफी डिवाइन ने कहा “मुझे ऐसा लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं इससे दूर हट जाऊं। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मुझे समाधान खोजने में न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मिला है। यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई यह जान ले कि मैं इस टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए समर्पित हूं, इससे पहले कि मैं यहां से हटूं। अब मैं अगले 6 से 9 महीनों में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं।”

---विज्ञापन---

ऐसा है सोफी डिवाइन का वनडे करियर

सोफी डिवाइन ने अभी तक न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 151 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 3990 रन बनाए है, इस दौरान सोफी के बल्ले से 16 अर्धशतक और 8 शतक निकले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए सोफी ने इस फॉर्मेट में 107 विकेट चटकाए है। उनको दुनिया की बेस्ट ऑलराउंडर में से एक माना जाता है।

विश्व कप में कप्तान बनी रहेंगी सोफी डिवाइन

30 सितंबर से आईसीसी महिला विश्व कप का आगाज होगा। इस बार भारत और श्रीलंका इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इस महिला विश्व कप में सोफी डिवाइन ही न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनी रहेंगी। इस टूर्नामेंट के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान का ऐलान करेगा।

ये भी पढ़ें;- W,W,W,W,W, दिग्वेश राठी ने IPL 2025 के बाद मचाया हाहाकार, मिस्ट्री गेंदबाजी से बल्लेबाज हुए ‘भौचक्का’

First published on: Jun 17, 2025 07:21 AM

संबंधित खबरें