हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PBKS vs RR: यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अर्धशतक जड़ने के बाद भी हो गई 'बेइज्जती'

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: पंजाब किंग्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। खास बात ये है कि अर्धशतक जमाने के बाद भी जायसवाल ने निराश किया।

विज्ञापन

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 18 पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई। हालांकि इसके बावजूद जायसवाल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

जायसवाल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मैच में जायसवाल ने संजू सैमसन के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी निभाई थी। जायसवाल ने इस मैच में 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ ही उन्होंने अपने करियर का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाया और इसी के साथ जायसवाल ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। इससे पहले जायसवाल ने साल 2022 में सीएसके के खिलाफ मुंबई में 39 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

जायसवाल ने इस मैच में 45 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की पारी खेली। इस दौरान जायसवाल ने 3 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए।

राजस्थान ने बनाया विशाल स्कोर

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205/4 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रियान पराग ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए। वहीं शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल द्वारा आईपीएल में लगाया गया सबसे धीमा अर्धशतक

गेंदों में अर्धशतक विपक्षी टीम स्थान वर्ष
40 गेंदें पंजाब किंग्स (PBKS) चंडीगढ़ 2025*
39 गेंदें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई 2022
35 गेंदें पंजाब किंग्स (PBKS) धर्मशाला 2023
34 गेंदें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद 2023

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में लौटने को तैयार Jasprit Bumrah, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे सीजन का पहला मुकाबला!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें