India vs Pakistan: 5 अक्टूबर को महिला विश्व कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. हालांकि उन्होंने आउट होने के बाद खराब हरकत कर दी, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई है. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है.
आईसीसी ने सुनाई फटकार
मामला 40वें ओवर के दौरान का है, जब पाकिस्तानी बल्लेबाज सिदरा अमीन 88 रनों पर आउट हो गईं. आउट होने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जोर से जमीर पर पटका. इसलिए आईसीसी ने अब उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया. इसके तहत आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई है. फटकार के अलावा, सिदरा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बुमराह फरमाएंगे आराम? इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
भारत ने 88 रनों से जीता था मुकाबला
महिला विश्व कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने बनाए थे. उन्होंने 65 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 43 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन सिदरा अमीन ने ही बनाए थे. उन्होंने 106 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था. उनके अलावा नतालिया परवेज ने भी 46 गेंदों में 33 रन बनाए थे.
पाकिस्तान को हराकार भारत ने विश्व कप 2025 में दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की असली वजह आई सामने! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines