IPL 2025: 31 अक्टूबर तक सभी आईपीएल टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जमा करना है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर सभी टीमें तैयारी कर रही हैं। इसी बीच गुजरात टाइटंस (GT)को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। टीम दो बार फाइनल में जगह बना चुकी हैं। इसके अलावा वो एक बार आईपीएल के चैंपियन भी रह चुके हैं। इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम आठवें स्थान पर रही थी।
इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी गुजरात
रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात टाइटंस शुभमन गिल को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा वो कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, दूसरे नंबर पर वो अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान रिटेन कर सकते हैं। राशिद खान इस टीम के उपकप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी गिल के ना होने पर टीम की कप्तानी की है।
गिल का प्रदर्शन रहा है बेहद शानदार
अगर गुजरात के लिए गिल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले सीजन में 16 मैचों में 483 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 2023 में 17 मैचों में 890 रन बनाए थे। इस सीजन में वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।आईपीएल 2024 में गिल ने 12 मैचों में 426 रन बनाए थे।
मोहम्मद शमी को भी रिटेन कर सकती है
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 और 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान मोहम्मद शमी ने शानदार पदर्शन किया है। उन्होंने 2022 में 20 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने 2023 में 28 विकेट लिए थे। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शमी 2024 में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। हालांकि इसके बाद भी टीम उनकी रिटेन कर सकती है।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
51 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: ईशान के बाद कप्तान श्रेयस भी लौटे पवेलियन, भारत को लगा तीसरा झटका
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines