हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी गंभीर Shubman Gill की इंजरी, अगले मैच में करेंगे आराम? फिटनेस पर खुद दिया बड़ा अपडेट

Shubman Gill: शुभमन गिल ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill injury: गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। स्कोर बोर्ड पर 209 रन लगाने के बावजूद गुजरात के गेंदबाज इस बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाते हुए 84 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, गिल बैटिंग करने के दौरान पीठ की समस्या से जूझते हुए नजर आए। गिल दूसरी इनिंग में मैदान पर कप्तानी संभालने और फील्डिंग करने भी नहीं उतरे। गिल की गैरमौजूदगी में राशिद खान ग्राउंड पर कैप्टेंसी का जिम्मा संभालते हुए दिखाई दिए। शुभमन ने अपनी इंजरी को लेकर खुद अपडेट दिया है।

गिल ने दिया फिटनेस पर अपडेट

शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद अपनी इंजरी पर अपडेट दिया। दूसरी इनिंग में मैदान पर नहीं उतरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गिल ने कहा, “बैटिंग के दौरान पीठ में थोड़ी अकड़न महसूस हो रही थी और हमको अगले कुछ ही दिनों में अगला मैच खेलना है। इसी वजह से फिजियो कोई चांस नहीं लेना चाहते थे।” गिल ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। गुजरात के कप्तान ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान गिल ने 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए।

हार के बावजूद मजबूत स्थिति में गुजरात

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस मजबूत स्थिति में है। गुजरात ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए गिल की सेना को बचे हुए पांच मैचों में से कम से कम तीन में जीत दर्ज करनी होगी। गुजरात के अभी 12 पॉइंट हैं और तीन मैच जीतकर टीम 18 पॉइंट के साथ अंतिम चार का टिकट पक्का कर लेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola