Shubman Gill: रणजी ट्रॉफी के रण में शुभमन गिल अपने खोई हुई फॉर्म को तो तलाशने में सफल रहे, लेकिन कप्तानी में भारतीय बल्लेबाज को शर्मसार होना पड़ा है। गिल की कैप्टेंसी में पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ एक पारी और 207 रन से हार का मुंह देखना पड़ा है। पहली इनिंग में पंजाब की पूरी टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में कर्नाटक ने 475 रन बनाए थे। दूसरी इनिंग में भी पंजाब के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा और टीम महज 213 रन बनाकर सिमट गई। गिल ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके।
गिल की कप्तानी में मिली शर्मनाक हार
शुभमन गिल की कप्तानी में पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। कर्नाटक ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को एक पारी और 207 रनों से रौंदा। पंजाब के बल्लेबाज दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। पहली इनिंग में पंजाब का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और पूरी टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में कर्नाटक ने स्मरण रविचंद्रन के दोहरे शतक के बूते 475 रन स्कोर बोर्ड पर लगाते हुए 420 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी।
गिल का शतक गया बेकार
पंजाब की ओर से दूसरी इनिंग में शुभमन गिल अकेले टीम की तरफ से लड़ाई लड़ते हुए नजर आए। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 गेंदों पर 102 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका और पूरी टीम 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरी इनिंग में भी पंजाब के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे।
गिल के अलावा मयंक मारकंडे पंजाब की तरफ से दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे, जिन्होंने 27 रन का योगदान दिया। कर्नाटक की तरफ से यशोवर्धन परंतप ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं, श्रेयस गोपाल की घूमती गेंदों का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने महज 19 रन खर्च करते हुए पंजाब के तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
38 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines