इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल, टूटने वाला है बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा. कोलकाता में खेले जाने वाले पहले मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं. इसके अलावा वह बाबर आजम का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

cricket News - 2025-11-13T190103.086
विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार भिड़ने के लिए तैयार है. गिल की कप्तानी में अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब अफ्रीका के सामने गिल की अग्नि परीक्षा होने वाली है. पहले मैच में गिल के पास इतिहास रचने का मौका है.

शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए 3 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बनने वाले हैं. अब तक गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2839 रन बनाए हैं. यानी अगर कोलकाता टेस्ट मैच में गिल 161 रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा गिल अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में 291 रन बना लेते हैं तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम को पछाड़ देंगे, जिनके नाम 3129 रन हैं. मौजूदा समय में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है, जिन्होंने 6080 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रुट – 6080

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ – 4278

मार्नश लाबुशेन – 4225

विज्ञापन

बेन स्टोक्स – 3616

ट्रेविस हेड – 3300

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा – 3288

बाबर आजम – 3129

विज्ञापन

जैक क्रॉली – 3041

ओली पोप – 2868

विज्ञापन

शुभमन गिल – 2839

केन विलियमसन – 2822

विज्ञापन

विराट को पीछे छोड़ने का मौका

इसके अलावा गिल एक कैलेंडर ईयर में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं. दरअसल, कोहली ने साल 2017 में और साल 2018 में 5 शतक अपने नाम किया था. वहीं गिल साल 2025 में अब तक 5 शतक अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे में अगर वह एक शतक बना देते हैं तो वह विराट को पीछे छोड़ सकते हैं.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान

विज्ञापन

विराट कोहली – 5 शतक (2017)

विराट कोहली – 5 शतक (2018)

विज्ञापन

शुभमन गिल – 5 शतक (2025)

विराट कोहली – 4 शतक (2016)

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर – 4 शतक (1997)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ