Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे किए. इस मामले में गिल ने शिखर धवन का रिकॉर्ड चकनाचूर किया. गिल ने इस मैच में शानदार अर्धशतक भी जमाया. अफगानिस्तान के खिलाफ ने शानदार इंटेट में बल्लेबाजी की.
गिल ने रचा इतिहास
भारत के लिए वनडे में शिखर धवन ने सबसे तेज 3 हजार रन बनाए थे. उन्होंने 72 पारियों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. हालांकि अब गिल ने 62 पारियों में ही ये ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. गिल इसी के साथ भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: काव्या मारन का बड़ा दांव, 28 साल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
भारत ने दर्ज की जीत
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 194/10 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 102 रन बनाए थे. इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 22.5 ओवर में 195/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. शुभमन गिल ने भारत के लिए 66 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए.
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन (पारियों के आधार पर)
57 पारियां – हाशिम अमला
62 पारियां – शुभमन गिल
67 पारियां – शाई होप
67 पारियां – फखर जमान
67 पारियां – इमाम-उल-हक
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास, वर्ल्ड कप विनर का तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
45 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines