काव्या मारन का बड़ा दांव, 28 साल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

आईपीएल 2026 के बाद इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग शुरू होने वाली है. इस लीग के लिए सनराइजर्स लीड्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है. इससे पहले टीम की कमान हैरी ब्रूक संभाल रहे थे.

AI Created Image
1 / 6
AI Created Image

इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग के लिए सनराइजर्स लीड्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. सनराइजर्स लीड्स काव्या मारन की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी है, जो द हंड्रेड में भाग लेती है.  सनराइजर्स लीड्स ने 28 साल के खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला है और आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है. इससे पहले टीम की कमान हैरी ब्रूक के कंधों पर थी. लेकिन अब उनसे कप्तानी वापस ले ली गई है.  

विज्ञापन

28 साल के खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

28 साल के खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी2 / 6

सनराइजर्स लीड्स का नया कप्तान जैक क्रॉली को बनाया गया है. वह आगामी सीजन में कप्तान की भूमिका में उतरेंगे. क्रॉली इससे पहले सनराइजर्स लीड्स के लिए खिलाड़ी के तौर पर जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है. Photo Source: X

विज्ञापन

शानदार किया है प्रदर्शन

शानदार किया है प्रदर्शन3 / 6

क्रॉली ने द हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गए 23 मैच में 30 की औसत के साथ 540 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन भी उनका बल्ला बढ़चढ़ कर बोला था. उन्होंने 9 मैचों में 40 की औसत के साथ 280 रन बनाए थे. Photo Source: X

आईपीएल में हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन

आईपीएल में हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन4 / 6

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अच्छा रहा था. टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. टीम की मालकिन काव्या मारन आईपीएल में एक्टिव रहती हैं और हैदराबाद का सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

इन लीगों में भी भाग लेती है काव्या मारन की टीम

इन लीगों में भी भाग लेती है काव्या मारन की टीम5 / 6

काव्या मारन की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी आईपीएल, द हंड्रेड के अलावा साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में भी भाग लेती है. साउथ अफ्रीका में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी का नाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप है.   Photo Source: X

सनराइजर्स लीड्स का स्क्वाड

सनराइजर्स लीड्स का स्क्वाड6 / 6

टॉम एल्सोप, हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली, डैन लॉरेंस, रयान रिकेलटन, एड बर्नार्ड, ब्रायडन कार्स, बेनी हॉवेल, टॉम लॉज, मिशेल मार्श, लियाम पैटरसन-व्हाइट, अबरार अहमद, नाथन एलिस, मैथ्यू पॉट्स, रीस टोपली.   Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन