शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बन गई नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की. इसी के साथ गिल और सुदर्शन ने IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी बन गए.
IPL 2026, Shubman Gill-Sai Sudharsan Record: गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की. इस बेहतरीन पार्टरनशिप के साथ ही गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और IPL इतिहास की नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी बन गई है.
शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार 125 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ गिल और सुदर्शन अब आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं. इस मामले में दोनों ने अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड और शिखर धवन-डेविड वॉर्नर की दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
CSK के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 100 रन पूरे किए, उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपनी 7वीं शतकीय ओपनिंग साझेदारी दर्ज कर ली. इससे पहले वे अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड और शिखर धवन-डेविड वॉर्नर की जोड़ियों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, जिनके नाम 6-6 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां दर्ज थीं.
IPL में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ियां
शुभमन गिल और साई सुदर्शन - 7 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड - 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
शिखर धवन और डेविड वॉर्नर - 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर - 5 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
गिल और सुदर्शन ने इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. अब यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है. उन्होंने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम ओपनिंग जोड़ी के तौर पर 1890 रन दर्ज थे. अब गिल और सुदर्शन के नाम ओपनिंग जोड़ी के रूप में कुल 1942 रन हो गए हैं.
इस लिस्ट में फिलहाल पहले स्थान पर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी मौजूद है, जिन्होंने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए कुल 2220 रन बनाए हैं. CSK के खिलाफ गिल ने 37 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जबकि सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन बनाए. गिल और सुदर्शन की शानदार पारियों के दम पर गुजरात ने 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
IPL 2026, Shubman Gill-Sai Sudharsan Record: गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की. इस बेहतरीन पार्टरनशिप के साथ ही गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और IPL इतिहास की नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी बन गई है.
शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार 125 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ गिल और सुदर्शन अब आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं. इस मामले में दोनों ने अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड और शिखर धवन-डेविड वॉर्नर की दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
---विज्ञापन---
CSK के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 100 रन पूरे किए, उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपनी 7वीं शतकीय ओपनिंग साझेदारी दर्ज कर ली. इससे पहले वे अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड और शिखर धवन-डेविड वॉर्नर की जोड़ियों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, जिनके नाम 6-6 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां दर्ज थीं.
IPL में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ियां
शुभमन गिल और साई सुदर्शन – 7 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड – 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
शिखर धवन और डेविड वॉर्नर – 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर – 5 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
𝗦𝗮𝗶 𝗦𝘂𝗱𝗵𝗮𝗿𝘀𝗮𝗻 𝗮𝗻𝗱 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗺𝗮𝗻 𝗚𝗶𝗹𝗹 – 𝟳 Abhsihek Sharma and Travis Head – 6 Shikhar Dhawan and David Warner – 6 Jonny Bairstow and David Warner – 5 Virat Kohli and Faf du Plessis – 5 pic.twitter.com/ItuRz2A9UY
गिल और सुदर्शन ने इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. अब यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है. उन्होंने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम ओपनिंग जोड़ी के तौर पर 1890 रन दर्ज थे. अब गिल और सुदर्शन के नाम ओपनिंग जोड़ी के रूप में कुल 1942 रन हो गए हैं.
---विज्ञापन---
इस लिस्ट में फिलहाल पहले स्थान पर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी मौजूद है, जिन्होंने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए कुल 2220 रन बनाए हैं. CSK के खिलाफ गिल ने 37 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जबकि सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन बनाए. गिल और सुदर्शन की शानदार पारियों के दम पर गुजरात ने 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
हिंदी न्यूज़/खेल/शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बन गई नंबर 1 ओपनिंग जोड़ी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.