IPL 2026: RCB की टीम को मिली एक और गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि उसके बाद भी लीग स्टेज में उनका एक मुकाबला बचा है. 22 फरवरी को आरसीबी की टीम अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी. जिससे पहले टीम को गुड न्यूज मिली है.

Royal Challengers Bengaluru IPl 2026
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru IPl 2026

IPL 2026: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने रहने वाली है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम की जगह टॉप 2 में पक्की हो जाएगी. ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. मैच विनर खिलाड़ी अब पूरी तरह से फिट हो गया है.

विज्ञापन

इंजर्ड हो गए थे कप्तान रजत पाटीदार

इंजर्ड हो गए थे कप्तान रजत पाटीदार 2 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले अनफिट हो गए थे. जिसके कारण ही वो धर्मशाला भी नहीं गए थे. हालांकि कप्तान पाटीदार टीम के साथ हैदराबाद पहुंच गए थे.

विज्ञापन

आरसीबी को मिली गुड न्यूज

आरसीबी को मिली गुड न्यूज 3 / 6

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम को गुड न्यूज मिली है. रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत पाटीदार अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. जिसके कारण प्लेइंग 11 में उनकी वापसी तय है.

प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव तय

प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव तय 4 / 6

रजत पाटीदार की वापसी से प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होना तय हो गया है. ऐसे में नंबर 4 पर खेलकर शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर पर खतरा मंडरा रहा है. हालांकि वेंकटेश को अब प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

जैकब बेथेल पर गिरेगी गाज

जैकब बेथेल पर गिरेगी गाज 5 / 6

पाटीदार की वापसी के बाद खराब फॉर्म में चल रहे जैकब बेथेल को बाहर किया जा सकता है. वहीं उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दूसरे छोर पर विराट कोहली लगाातार रन बना रहे हैं.

जल्द होगी फिल साल्ट की वापसी

जल्द होगी फिल साल्ट की वापसी 6 / 6

इससे पहले आरसीबी की टीम को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है. जल्द ही फिल साल्ट भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनकी वापसी से आरसीबी की टीम और भी मजबूत हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन