Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, KKR vs PBKS मैच के बाद हुई थीं ट्रोल

Shreyas Iyer Sister Controversy: आईपीएल 2026 के बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ट्रोल होना पड़ा. उन्हें एक वीडियो बनाना भारी पड़ गया. हालांकि अब उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 8, 2026 20:19

Shreyas Iyer Sister Controversy: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने थीं. लेकिन भारी बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया था. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे. इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद केकेआर के फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया. अब श्रेष्ठा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

श्रेष्ठा अय्यर क्यों हुई थीं ट्रोल?

बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हुआ था, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा था. हालांकि इसके बाद श्रेष्ठा अय्यर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा था पंजाबियों का दिल बड़ा होता है; ये लो एक पॉइंट. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद केकेआर के फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा को बुरी तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अब श्रेष्ठा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और बोलती बंद करने की कोशिश की है.

---विज्ञापन---

आलोचकों को दिया करारा जवाब

अब श्रेष्ठा ने ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर कहा “दोस्तों, मुझे समझ नहीं आ रहा कि नफरत क्यों फैलाई जा रही है. यह सिर्फ एक खेल है. वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए है, और मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने आई हूं.”

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में हिस्सा ले रही पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. पंजाब ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं, जबकि तीसरे मैच रद्द होने की वजह से पंजाब को 1 अंक मिला. इस तरह पंजाब 5 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पंजाब ने आईपीएल 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि आरसीबी के खिलाफ पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रही है. हालांकि टीम को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है.

First published on: Apr 08, 2026 08:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.