Shreyas Iyer: भारतीय टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च महीने के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने यह अवॉर्ड भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में शानदार प्रदर्शन की वजह से हासिल किया। अय्यर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 243 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रविन्द्र को पीछे छोड़ दिया।
श्रेयस अय्यर ने जताया आभार
अय्यर ने आईसीसी की प्रेस रिलीज में कहा, “मार्च के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”
उन्होंने आगे कहा, “इतने बड़े टूर्नामेंट में भारत की जीत में योगदान देना हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं अपने टीम के साथियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया। साथ ही सभी फैंस का भी धन्यवाद, आपका सपोर्ट और उत्साह ही हमें हर बार आगे बढ़ने की ताकत देता है।”
अय्यर का हालिया प्रदर्शन रहा है शानदार
इस तरह भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है। फरवरी में यह अवॉर्ड शुभमन गिल को मिला था, और अब मार्च में श्रेयस अय्यर को। अय्यर ने अपने शानदार शॉट्स से भारत को मिडिल ओवर्स में आगे बढ़ाने में मदद की। उनकी पारी को संभालने और अहम साझेदारियां बनाने की क्षमता ने भारत को टूर्नामेंट जीतने में बड़ी भूमिका निभाई।
30 साल के अय्यर ने मार्च में खेले गए तीन मैचों में 57.33 की औसत और 77.47 की स्ट्राइक रेट से कुल 172 रन बनाए। उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत भारत ने मुश्किल पिच पर 250 रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 62 गेंदों पर 45 रन बनाए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर 48 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines