IND vs ENG: 5 छक्के-4 चौके, इंग्लैंड में श्रेयस अय्यर का बड़ा धमाका, ठोक डाली धांसू फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला बढ़चढ़ कर बोला. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी और अंत तक नाबाद रहते हुए अर्धशतक जमाया. अब अय्यर की बल्लेबाजी की तारीफ चारों ओर हो रही है.

Shreyas Iyer/ Image Source: X

Shreyas Iyer/ Image Source: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचो की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए. वह भारत की ओर से इस मैच में अर्धशतक ठोकने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत को खराब शुरुआत मिली थी, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा सस्ते में ही पवेलियन लौटे थे. लेकिन श्रेयस अय्यर ने मिडिल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया और धांसू अर्धशतकीय पारी खेली. खास बात ये रही कि वह अंत तक नाबाद रहे. उन्हें कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया.

विज्ञापन

कप्तान साहब ने 49 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 163.27 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांधा और चारों ओर खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने बीच-बीच में संयम का भी परिचय दिया.

फेल हुए ये सितारे

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन ने भी निराश किया. उनके बल्ले से इस मैच में 6 गेंदों में 4 रन निकले. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने धीमी बैटिंग की. उन्होंने 23 गेंदों में 22 रन बनाए हैं. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 158/7 रन बनाए हैं. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके, जबकि जोश टंग को भी 2 सफलता मिली. बता दें कि भारत इस सीरीज में फिलहाल 0-2 से पीछे है. भारतीय टीम ऐसे में हर हाल में मुकाबले को जीतकर सीरीज में बनी रहना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ