Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

चौथी शादी को लेकर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान

Shoaib Malik Fourth Marriage: पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक हाल ही में अपनी चौथी शादी को लेकर सुर्खियों में थे. हालांकि अब उन्होंने इसपर बड़ा बयान दिया है. शोएब ने चौथी शादी को लेकर खुलकर बात की है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 1, 2026 12:01

Shoaib Malik Fourth Marriage: पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक अकसर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लंबे समय तक उन्होंने पाकिस्तान की कप्तानी भी संभाली है. हालांकि अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. शोएब ने कुछ समय पहले ही सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद के साथ निकाह किया था. ऐसे में अब उनकी चौथी शादी को लेकर खबरें सामने आई थीं. अब इसपर उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर चौथी शादी को लेकर शोएब मलिक ने कहा “2023 की शुरुआत में मेरी पहली शादी खत्म हुई, दोनों के कंसेंट के साथ फैसला हुआ था कि हम हमारे बच्चे की को-पेरंटिंग करेंगे. इसके बाद ही मैंने फिर से शादी की. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरी या किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचें. बतौर पब्लिक फिगर, मैं जानता हूं कि सपोर्ट के साथ आलोचना भी होती है. लेकिन एक हद होती है. प्राइवेसी ब्रेक करना या रेपुटेशन खराब करना लाइन क्रॉस कर देती है. जब से मेरी दूसरी शादी हुई है, लोगों ने उन लोगों से मेरा नाम जोड़ा है जिनसे मैं कभी मिला भी नहीं और मेरी रेपुटेशन खराब करने की कोशिश की है. बिना वेरीफाई की हुई स्टोरी मेरी निजी जिंदगी के बारे में लिखी गई हैं वो भी मेरी अनुमति के बिना.

---विज्ञापन---

मलिक ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वह चौथी शादी नहीं करने वाले हैं. ये खबर महज एक अफवाह थी. बता दें कि शोएब ने दूसरी शादी सानिया मिर्जा से रचाई थी. इसके बाद तीसरी शादी उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की थी.

ये भी पढ़ें: अंपायर के फैसले ने पाकिस्तान को जिताया मैच! कोच जयसूर्या हुए आग बबूला, आखिरी गेंद पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

लाइबा खान से जोड़ा गया था नाम?

शोएब मलिक का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान से जोड़ा गया था. हालांकि लाइबा की शादी कुछ दिन पहले ही बिजनेसमैन जावेद से हुई थी. ये निकाह मदीना में हुआ था, और लाइबा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने किया पद छोड़ने का फैसला!

First published on: Mar 01, 2026 12:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.