Shahid Afridi: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को भारत सरकार से बड़ा झटका लगा है। सरकार ने शाहिद अफरीदी पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल अफरीदी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत के खिलाफ ही अपनी भड़ास निकाल रहे थे। वह लगातार भारत की आर्मी और सरकार के खिलाफ जहर उगल रहे थे। अब सरकार ने उनपर कड़ा एक्शन लिया है।
सरकार ने लिया कड़ा एक्शन
भारत सरकार ने शाहिद अफरीदी को बड़ा झटका दिया। अफरीदी का यू ट्यूब चैनल भारत में बंद कर दिया गया है। यानी अब साफ है कि अफरीदी अपने यू ट्यूब चैनल पर, जो भी वीडियो अपलोड करेंगे वह भारत के लोग नहीं देख पाएंगे। इस एक्शन से उन्हें तगड़ा नुकसान होगा।
भारत के खिलाफ उगला था जहर
दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 36 मासूम लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा था कि तुम लोगों की 8 लाख की फौज कश्मीर में तैनात है और फिर भी ऐसा हो गया। इसका सीधा मतलब है कि तुम लोग नाकाम हो, नालायक हो – तुम लोगों से आम लोगों को सुरक्षा तक नहीं दी जा सकी।
इसके साथ ही उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के दो बड़े खिलाड़ी, जो देश के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, एम्बेसडर भी रह चुके हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीधे बायकॉट की मांग की है। क्रिकेट खेलने से इनकार करते हैं, लेकिन कबड्डी खेलने चले आते हैं। अगर रिश्ते तोड़ने हैं, तो आधे-अधूरे नहीं, पूरी तरह तोड़ो।
शिखर धवन ने दिया था करारा जवाब
शाहिद अफरीदी को करारा जवाब देते हुए शिखर धवन ने कहा कि कारगिल में भी हराया था, पहले ही इतने नीचे गिर चुके हो, और कितना गिरोगे। बिना मतलब की बातें करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की पर ध्यान दो, शाहिद अफरीदी। हमें अपनी इंडियन आर्मी पर गर्व है। भारत माता की जय… जय हिंद।”
शिखर धवन के इस बयान के बाद शाहिद अफरीदी ने फिर से एक पोस्ट शेयर करते हुए जवाब दिया है। इस बार अफरीदी ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने शिखर धवन का नाम लेकर तंज कसते हुए कहा, “जीत-हार को छोड़ो, आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
31 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
52 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines