---विज्ञापन---

खेल angle-right

भीड़ से घिरे शाहिद अफरीदी, लगे शर्म-शर्म के नारे…Video हो रहा वायरल

Shahid Afridi Babar Azam Fans: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो चर्चा में है। जिसमें वह कुछ फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि वह बाबर आजम के फैंस से घिरे थे।

---विज्ञापन---

Shahid Afridi Babar Azam Fans: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इन दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) खेलने गए हैं। यहां पिछले दिनों पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को शिकस्त दी थी। शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट के दौरान ही हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठाया था। बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही आलोचकों के निशाने पर हैं। अब शायद बाबर के फैंस को ये सब पसंद नहीं आया।

शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल 

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शाहिद अफरीदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। वीडियो लंदन का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शाहिद अफरीदी एक चाय की दुकान से बाहर निकले थे। जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कुछ लोग शर्म-शर्म के नारे लगाने लगे। शाहिद इसके बाद जैसे-तैसे वहां से निकले।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khel Shel (@khelshel)

---विज्ञापन---

शाहिद अफरीदी पर आरोप 

दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच झगड़े की जड़ शाहिद अफरीदी ही हैं। वह अपने दामाद को कप्तान बनते देखना चाहते हैं। कुछ लोगों ने उन पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हाल ही में शाहीन अफरीदी को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें उन पर पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ से बदतमीजी का आरोप लगाया गया है। पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन ने भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सौंपी है।

ये भी पढ़ें: CT 2025: ‘पाकिस्तान आकर भारत का प्यार भूल जाएंगे विराट कोहली…’, शाहिद अफरीदी ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में क्या कहा? 

शाहिद ने इशारों-इशारों में शाहीन अफरीदी के लिए बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा कि अब जो भी कप्तान आए, उसे समय देना चाहिए। जो भी सर्जरी करनी है, वो पीसीबी करे। बाबर आजम को काफी मौके मिल चुके हैं। हमारे समय में तो सबसे पहले कप्तान पर ही छुरियां चलती थीं।

ये भी पढ़ें: हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर को लग सकता है झटका! जोंटी रोड्स से जुड़ा है मामला

First published on: Jul 12, 2024 12:25 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola