हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर को लग सकता है झटका! जोंटी रोड्स से जुड़ा है मामला

Gautam Gambhir Jonty Rhodes: गौतम गंभीर के रूप में टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। अब कहा जा रहा है कि उनकी एक मांग रिजेक्ट कर दी गई है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Jonty Rhodes: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच चुन लिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ वह पहली बार भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। गंभीर के सामने हेड कोच बनते ही कई चुनौतियां होंगी। कहा जा रहा है कि गंभीर के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है। असिस्टेंट कोच के रूप में अभिषेक नायर के साथ ही फील्डिंग कोच के तौर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज और दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक रहे जोंटी रोड्स का नाम चर्चा में है, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे गौतम गंभीर को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

क्या बीसीसीआई ने ठुकराई पसंद?

दरअसल, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि गौतम गंभीर जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच के रूप में अपने साथ देखना चाहते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी इस पसंद को ठुकरा दिया है। आमतौर पर बोर्ड की ओर से मुख्य कोच को अपना सहयोगी स्टाफ चुनने की छूट दी जाती है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर की जोंटी रोड्स वाली पसंद खारिज कर दी गई है। कहा जा रहा है कि टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रह सकते हैं। इससे पहले गौतम गंभीर ने आर विनय कुमार को बॉलिंग कोच बनाने के लिए अपना इंटरेस्ट दिखाया था, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी ये मांग भी खारिज कर दी गई है। यानी गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद एक साथ दो झटके लगते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

सिर्फ भारतीय स्टाफ होना चाहिए  

जोंटी रोड्स के मामले में ये बात सामने आई है कि बीसीसीआई अपने सपोर्ट स्टाफ में किसी विदेशी दिग्गज को रखने में इंटरेस्टेड नहीं है। पिछले सात साल से बीसीसीआई ने पूरी तरह से भारतीय सपोर्ट स्टाफ के साथ काम किया है। ऐसे में बीसीसीआई इसमें बदलाव नहीं करना चाहता। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जोंटी रोड्स के नाम पर चर्चा की गई थी, लेकिन बोर्ड ने सिर्फ भारतीय स्टाफ रखने में ही दिलचस्पी दिखाई है। टी दिलीप के लिए बीसीसीआई ने अपने दरवाजे खुले रखे हैं। टी दिलीप के कार्यकाल में भारतीय टीम ने बेहतरीन परफॉर्म किया है। वह बीसीसीआई की पसंद बने हुए हैं। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की तरह भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल भी वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। इनकी जगह नए स्टाफ की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ