IND vs ENG सीरीज के बीच सरफराज खान की चमकी किस्मत, इस टीम में मिली जगह
Sarfaraz Khan: भारतीय टीम से दूर चल रहे सरफराज खान को बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले बड़े टूर्नामेंट में जगह मिली है। उनके अलावा मुंबई के कई स्टार खिलाड़ियों को चुना गया है।
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में सरफराज खान को भारतीय दल में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि इससे पहले सरफराज लगातार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारतीय दल में शामिल किया गया था। हालांकि स्टार बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच स्टार खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए जगह मिली है।
सरफराज इस टीम के लिए खेलेंगे
सरफराज खान को दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा मुंबई के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन और शम्स मुलानी को भी वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है। सेमीफाइनल मुकाबले 4 सितंबर से खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 11 सितंबर से खेला जाएगा। कुल 6 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी। वेस्ट जोन की कमान शार्दुल ठाकुर संभालेंगे।