हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले टीम से बाहर, अब कप्तानी भी गई; IPL 2025 से पहले संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका

Sanju Samson: आईपीएल 2025 से पहले संजू सैमसन को बड़ा झटका लगा है। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संजू पहले केरल टीम से बाहर हुए और अब उनसे कप्तानी भी चली गई।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: विजय हजारे ट्रॉफी 2024 के लिए संजू सैमसन को केरल टीम में नहीं चुना गया था। जिसके बाद अब उनके हाथ से कप्तानी भी चली गई। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन के लिए एक बड़ा झटका है। इससे पहले संजू को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दरअसल संजू सैमसन ने टूर्नामेंट से पहले केरल टीम के प्रैक्टिस शिविर में भाग नहीं लिया गया था, जिसके चलते उनको ये भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

संजू सैसमन ने बताया कारण

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल क्रिकेट एसोसिएशन को संजू सैमसन ने प्रैक्टिस शिविर में न शामिल होने का कारण बताया है। हालांकि इसके बाद भी उनको टीम में शामिल नहीं किया गया और न ही कप्तान बनाया गया। केसीए ने सिर्फ उन खिलाड़ियों को शामिल किया जिन्होंने प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लिया था। संजू की जगह अब विजय हजारे ट्रॉफी में सलमान निजार केरल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट से नहीं इस काम से हुई थी रिकी पोंटिंग की पहली कमाई, रोजाना मिलते थे इतने डॉलर

विज्ञापन

IPL 2025 में आएंगे नजर

आईपीएल 2025 में एक बार फिर से संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला कर लिया था। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी में न खेल पाना संजू के लिए उनकी आगे के टूर्नामेंटों को लेकर बड़ा झटका हो सकता है।

केरल टीम का स्क्वॉड

सलमान नजर (कप्तान), अजनास एम (विकेटकीपर), आनंद कृष्णन, ए इमरान, रोहन कुन्नुमल, शॉन रोजर, कृष्णा प्रसाद, जलज सक्सेना, ए सरवटे, सिजोमन जे, बेसिल थम्पी, बेसिल एनपी, निधिश एमटी, एडेन टॉम, शराफुद्दीन, ए स्कारिया, विश्वेश्वर, वैशाख चंद्रन।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अश्विन का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शिकार बना था ये खिलाड़ी, सुनामी में बह गया था घर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola