Salman Ali Agha: एशिया कप 2025 का आखिरी और फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया है. ऐसे में अब फाइनल से पहले सलमान अली आगा का नो हैंडशेक पर दर्द छलका है. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
आगा ने क्या कहा?
सलमान अली आगा ने नो हैंडशेक पर कहा है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबध खराब थे तब भी दोनों देश हाथ मिलाते थे. उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है. अगर हम तेज गेंदबाजों को खुद को अभिव्यक्त करने से रोकेंगे तो बचेगा ही क्या? मैं किसी को नहीं रोकूंगा जब तक कोई गलत तरीके से सेलेजिंग न करे। मैंने 2007 में अंडर-16 क्रिकेट खेलना शुरू किया था. मैंने कभी किसी टीम को हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नहीं देखा है। जब भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब थे तब भी हम हाथ मिलाते थे.
भारत ने नो हैंडशेक रखा जारी
भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का बॉयकॉट करते हुए हैंडशेक नहीं किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाया था. अब फाइनल में भी भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाएंगे. ऐसी पूरी संभावना है.
ये भी पढ़ें: SAFF Under 17: पाकिस्तान को मिली एक और करारी हार, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, किससे होगी भिड़ंत?
भारत जीत चुका है 2 मुकाबला
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली भिड़ंत 14 सितंबर को हुई थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर नें 127 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी. इसके अलावा दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 171 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें: PKL 2025: दिल्ली दबंग ने खत्म की पुणेरी पलटन की बादशाहत, शदलोई-देवांक की टीम का बुरा हाल, देखिए पॉइंट्स टेबल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
54 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines