---विज्ञापन---

खेल

‘भारत के खिलाफ हम…’, IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज की खोखली धमकी, बताया गेम प्लान

Sahibzada Farhan on IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होने वाला है. इस मैच के आयोजन में मात्र 4 दिन रह गए हैं. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने अब भारत के खिलाफ मैच के लिए अपना गेम प्लान साझा किया. USA के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच का जिक्र किया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 11, 2026 07:53
Sahibzada Farhan on IND vs PAK
पाकिस्तान का क्या होगा प्लान?

Sahibzada Farhan on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. पहले इस मैच को पाकिस्तान बायकॉट कर रहा था लेकिन अब वो खेलने के लिए तैयार हैं. 15 फरवरी को होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम तैयार नजर आ रही है. उन्होंने लगातार दो मैच जीत लिए हैं. पाक टीम के अहम बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अब भारत के खिलाफ मैच के लिए अपना गेम प्लान बता दिया है.

पाकिस्तान का क्या होगा गेम प्लान?

USA के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद साहिबजादा फरहान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारत के खिलाफ मैच के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि टीम आक्रमक तरीके से खेलेगी और एशिया कप वाले अपने गेम प्लान के साथ ही उतरेगी. उन्होंने कहा, ‘हम भारत के खिलाफ हुए हमारे पिछले मैचों (एशिया कप) की मानसिकता को जारी रखेंगे. हम सकारात्मक रहने और आक्रमक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन!

शानदार फॉर्म में साहिबजादा फरहान

USA के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों में 73 रन की पारी खेली. उन्होंने 178.05 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 5 छक्के और 6 चौके लगाए. पाकिस्तान ने 32 रन से USA को हराया. फरहान को अपनी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. उन्होंने मैच के बाद अपनी पारी को लेकर कहा, ‘हमने जिस तरह से अभ्यास किया था, गेंद मेरे बल्ले पर नेट में गेंद अच्छी तरह आ रही थी. मैंने पहले ही हमारे बल्लेबाजी कोच को बोल दिया था कि मैं मैच के बारे में अच्छा महसूस कर रहा था.’

---विज्ञापन---

साहिबजादा फरहान की धमकी में है कितना दम?

साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ आक्रमक क्रिकेट खेलने की धमकी तो दे दी है लेकिन उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है. साहिबजादा फरहान का करियर स्ट्राइक रेट मात्र 132.23 रन का है. इससे पता चलता है कि वो उतने ज्यादा आक्रमक खिलाड़ी नहीं हैं. इससे साबित होता है कि 15 फरवरी 2026 को महामुकाबले से पहले ये उनकी खोखली धमकी है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, जानें किस नंबर पर टीम इंडिया 

First published on: Feb 11, 2026 07:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.