Sanju Samson on Sachin Tendulkar Advice: संजू सैमसन को खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन बाद में संजू को मौका दिया गया. उन्होंने भी सुपर 8 में करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतक जमाया. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने खुलासा किया है कि उनकी सफलता के पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ है.
मैं सचिन सर के संपर्क में था- संजू सैमसन
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा सच कहूं तो, पूर्व भारतीय टीम के हमारे सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और सुझावों ने मुझ तक पहुंचने और मेरी मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई. पिछले कुछ महीनों से, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे यहां साझा कर सकता हूं, मैं लगातार सचिन तेंदुलकर सर के संपर्क में रहा हूं.
उन्होंने आगे कहा "जब मैं ऑस्ट्रेलिया में (पिछले मैचों के दौरान) बाहर बैठा खेल नहीं पा रहा था, तब मैंने सोचा कि अभी किस तरह की मानसिकता की जरूरत है? इसलिए मैंने सर से संपर्क किया और उनसे मेरी लंबी बातचीत हुई. कल भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा था कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. उनके जैसे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलना… मैं और क्या मांग सकता हूं? वह स्पष्टता, खेल की तैयारी और खेल की समझ के लिए मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया."
संजू बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 5 मैच में 80.25 की औसत के साथ 321 रनों को अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाया. संजू ने फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने कम मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती-जसप्रीत बुमराह ने T20 World Cup में किया बड़ा कमाल, फाइनल में धमाल मचाकर इस मामले में बने नंबर 1
Sanju Samson on Sachin Tendulkar Advice: संजू सैमसन को खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन बाद में संजू को मौका दिया गया. उन्होंने भी सुपर 8 में करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतक जमाया. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने खुलासा किया है कि उनकी सफलता के पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ है.
मैं सचिन सर के संपर्क में था- संजू सैमसन
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा सच कहूं तो, पूर्व भारतीय टीम के हमारे सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और सुझावों ने मुझ तक पहुंचने और मेरी मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई. पिछले कुछ महीनों से, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे यहां साझा कर सकता हूं, मैं लगातार सचिन तेंदुलकर सर के संपर्क में रहा हूं.
उन्होंने आगे कहा “जब मैं ऑस्ट्रेलिया में (पिछले मैचों के दौरान) बाहर बैठा खेल नहीं पा रहा था, तब मैंने सोचा कि अभी किस तरह की मानसिकता की जरूरत है? इसलिए मैंने सर से संपर्क किया और उनसे मेरी लंबी बातचीत हुई. कल भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा था कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. उनके जैसे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलना… मैं और क्या मांग सकता हूं? वह स्पष्टता, खेल की तैयारी और खेल की समझ के लिए मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया.”