T20 World Cup 2026, Mitchell Santner: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने फिन एलन के रिकॉर्डतोड़ शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 9 हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 170 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी खुश नजर आए. सैंटनर ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की और फाइनल को लेकर अपनी रणनीति के बारे में भी बताया.
साउथ अफ्रीका को हराने के बाद क्या बोले मिचेल सैंटनर?
साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में जगह बनाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि, “हमें पता था कि साउथ अफ्रीका कितनी मजबूत टीम है और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में यह साबित भी किया है. ऐसे में नॉकआउट जैसे बड़े मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन करना वाकई संतोषजनक है. मेरा मानना है कि हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है चाहे आप हारें या जीतें. अहमदाबाद वाले मैच में हम अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं थे, जबकि उन्होंने खासकर उस पिच पर बेहतरीन खेल दिखाया था.”
उन्होंने आगे कहा, “आज हमारा मकसद था कि उन्हें लंबे समय तक दबाव में रखा जाए. हमने शुरुआत में ज्यादा स्पिन का इस्तेमाल किया, जो हमने अहमदाबाद में नहीं किया था. अगर आप लगातार विकेट लेते रहें, तो बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता.”
"It was nice to watch" 🔊
Black Caps captain Mitchell Santner has once again proven himself the king of understatement when talking about Finn Allen's 100* off 33 balls 🏏 pic.twitter.com/CIfyx2ilKb---विज्ञापन---— Prime Video Sport AUNZ (@pvsportaunz) March 4, 2026
फिन एलन की जमकर की तारीफ
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में फिन एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों के साथ नाबाद 100 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद कीवी कप्तान ने एलन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 33 गेंदों पर शतक लगाना कोई मामूली बात नहीं है और एलन की पारी वाकई शानदार थी. सैंटनर को उम्मीद है कि फाइनल में भी एलन ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने कटाया T20 World Cup फाइनल का टिकट, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से चटाई धूल
फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं, 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सैंटनर ने कहा कि, “अभी कुछ दिन बाकी हैं, इसलिए टीम आराम से रणनीति बनाएगी. उन्होंने माना कि टूर्नामेंट में उनकी टीम हर मैच में परफेक्ट नहीं रही, लेकिन इस सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने पूरे 20 ओवर शानदार क्रिकेट खेला. फिलहाल टीम इस जीत का जश्न मना रही है और फिर फाइनल की तैयारी में जुटेगी. फिलहाल हम इस जीत से खुश हैं.”










