हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs GT Dream Team: ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल, आंख मूंदकर बना दीजिए इस बल्लेबाज को कप्तान!

RR vs GT Dream Team: लगातार पांच मैच हार चुके राजस्थान के रजवाड़े अगले मुकाबले में टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगे।

विज्ञापन
RR vs GT

RR vs GT Dream Team: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से लगभग आउट हो चुकी है राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड पर टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। गुजरात ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 39 रनों से धो डाला था। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। नंबर तीन पर जोस बटलर भी हिट रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। दूसरी ओर, राजस्थान के लिए इस सीजन कुछ भी सही नहीं घटा है। आरसीबी के खिलाफ लास्ट गेम में टीम को जीते हुए मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपको मालामाल बनाने का दमखम रखते हैं।

दो विकेटकीपर को चुनना होगा सही

विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर अपनी टीम में हर हाल में होने चाहिए। बटलर का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। इसके साथ ही जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडिमय पर बटलर पहले भी खूब तबाही मचा चुके हैं। कप्तान के तौर पर भी आप बटलर को आजमा सकते हैं। वहीं, ध्रुव जुरैल ने भी पिछले मैच में 47 रन की अहम पारी खेली थी।

बल्लेबाजी में ये 4 होंगे असरदार

बैटिंग में साई सुदर्शन और शुभमन गिल आईपीएल 2025 में कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं। सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप भी मौजूद है। यशस्वी जायसवाल ने लास्ट तीन मैचों में लगातार रन बनाए हैं। नीतीश राणा नंबर तीन पर उतरते हैं और पावरप्ले में बैटिंग करने की स्थिति में आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं। सुदर्शन और गिल कप्तान के लिए सेफ चॉइस होंगे।

विज्ञापन

तीन ऑलराउंडर लगाएंगे बेड़ा पार

रियान पराग, वानिंदु हसरंगा और वॉशिंगटन सुंदर। रियान बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में मौका मिलने पर असरदार साबित हो सकते हैं। हसरंगा की घूमती गेंदों का जादू अगर चला, तो वह आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं। सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

दो भारतीय गेंदबाज करेंगे कमाल

प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को हमने अपनी ड्रीम टीम में जगह दी है। कृष्णा ने इस सीजन अब तक सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं। वहीं, सिराज भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। प्रसिद्ध को आप ग्रैंड लीग में कप्तान बनाने का दांव भी खेल सकते हैं।

विज्ञापन

RR vs GT Dream Team

विकेटकीपर – जोस बटलर (कप्तान), ध्रुव जुरैल
बल्लेबाज- साई सुदर्शन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), नीतीश राणा
ऑलराउंडर- रियान पराग, वानिंदु हसरंगा, वॉशिंगटन सुंदर
गेंदबाज – मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola