Rohit Sharma: रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए भी नजर नहीं आए थे। उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। इसके बाद से ही टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच जसप्रीत बुमराह के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रोहित को लेकर सामने आया ये अपडेट
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को भारत के भावी टेस्ट कप्तान के रूप में देख रहा है। यही कारण है कि बोर्ड 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके साथ कोई जोखिम लेने से हिचकिचा रहा था। इसी वजह से बीसीसीआई के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को नितिन पटेल की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से अपडेटेड मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद एक कठिन निर्णय लेना पड़ा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह के हालिया स्कैन सही थे, लेकिन उन्होंने अभी तक पूरी ताकत से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। इससे अगरकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने चयन को लेकर मुश्किल स्थिति में आ गए हैं। पीटीआई के अनुसार , बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी कर सकते हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है, ” चैंपियंस ट्रॉफी से जसप्रीत बुमराह को इसी वजह से ड्रॉप किया गया है क्योंकि उन्होंने अभी तक पूरी क्षमता से गेंदबाजी शुरू नहीं की है और इतने कम समय में मैच के लिए फिट होना बहुत मुश्किल है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए वापस आ सकते हैं और फिर इंग्लैंड में भारत का नेतृत्व कर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा को फिर से टेस्ट के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है।”
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन नहीं रहा है खास
रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 28.18 की स्ट्राइक रेट से पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए। 2024 में आठ टेस्ट मैचों में उन्होंने 10।9 की औसत से सिर्फ 164 रन बनाए हैं। इसके बाद से टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines